SSC CHSL 2 Aug 2023 All Shift Questions with Answer | SSC CHSL 2 Aug 2023 1st Shift Questions & Answer Key | SSC CHSL 2 Aug 2023 2nd Shift Questions & Answer Key | SSC CHSL 2 Aug 2023 3rd Shift Questions & Answer Key | SSC CHSL 2 Aug 2023 Exam Analysis All Shift
जैसा की आपको पता है आज 2 अगस्त 2023 से लेकर 22 अगस्त 2023 तक SSC CHSL Tier-1 परीक्षा का आयोजन विभिन्न शिफ्ट में पूरे देश में आयोजित किया जाएगाइस लेख के माध्यम से आपके साथ आज की परीक्षा के सभी 4 शिफ्टों में पूछे गए प्रश्न जो की परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स द्वारा साझा किया है आप लोगो के साथ शेयर कर रहे हैं जिससे आपको आने वाले शिफ्टों में परीक्षा का पैटर्न का ज्ञान हो सके और आप उस प्रकार तैयारी कर सकें
आपसे अनुरोध है की हमारे टेलीग्राम ग्रुप और व्हाट्सएप ग्रुप को जरूर ज्वाइन करे ताकि आगे शिफ्टों में होने वाली परीक्षा के प्रश्न आपको मिल सके
SSC CHSL 2 Aug 2023 All Shift Questions with Answer
Q. IPL 2023 का ऑरेंज कैप किसे मिला ?
Ans. ऑरेंज कैप IPL के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता हैं।
✅ सीजन में गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल को (17 मैचों में 890 रन )
✅ मोहम्मद शमी ने 17 मैचों में सबसे ज्यादा 28 विकेट झटके।
Q. रुक्मिणी देवी अरुंडेल को भरतनाट्यम नृत्य के लिए 1956 में कौन सा अवार्ड दिया गया था ?
Ans. 1956 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
✅ वह राज्यसभा में नामांकित होने वाली पहली भारतीय महिला थीं।
Q. 1909 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया था ?
Ans. फर्डिनेंड ब्रौन और गुग्लिल्मो मार्कोनी (वायरलेस टेलीग्राफी के विकास के लिए)
✅ भौतिकी में पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में विल्हेम कॉनराड रॉन्टगन को एक्स-रे की खोज के लिए दिया गया था।
✅ रबींद्रनाथ टैगोर देश के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय थे।
✅ 1913 में रबींद्रनाथ टैगोर को गीतांजलि के लिए साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
Q. मानव के दुर्व्यापार और बलात्श्रम का प्रतिषेध कौन सा अनुच्छेद करता है ?
Ans. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 23-24 तक शोषण के विरुद्ध अधिकार (Right Against Exploitation) का वर्णन है।
Q. पंडित शिवकुमार शर्मा का संबंध किस वाद्ययंत्र से है ?
Ans. संतूर (1991 में पद्म श्री और 2001 में पद्म विभूषण )
Q बंधन बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित ?
Ans. बंधन बैंक भारत की एक बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा कम्पनी है जिसका मुख्यालय कोलकाता में है।
Q. अष्टक नियम कब दिया गया था ?
Ans. न्यूलैंड्स द्वारा 1865 में ( जब तत्वों को उनके बढ़ते परमाणु भार के अनुसार व्यवस्थित किया जाता है तो प्रत्येक आठवें तत्व में पहले तत्व के समान गुण होते हैं।
Q. विधवा पुनर्विवाह संघ किसके द्वारा स्थापित किया गया था ?
Ans. 1853 में विष्णु शास्त्री पंडित द्वारा बॉम्बे में ।
Q. हाल ही में किस जनजाति को उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जनजाति (ST सूची में शामिल किया गया है ?
Ans. गोंड जनजाति
Q. निम्नलिखित में से कौन सी एक व्यावसायिक फसल है?/Which of the following is a commercial crop?
Ans. कपास, जूट और गन्ना भारत की प्रमुख व्यावसायिक फसलें हैं।
Q भारत में सबसे बड़ा एल्यूमीनियम संयंत्र कहां स्थित है ?
Ans. नाल्को (National Aluminium Company Ltd. (NALCO), भारत तथा एशिया का सबसे बड़ा एल्युमिनिय कारखाना है। स्थापना सन् 1981 में ओडिशा के दामनजोड़ी नामक जगह पर कि गई थी।
✅ अलुमिनियम का अयस्क बॉक्साइट है।
Q. Table tennis के playing surface की लंबाई कितनी होती है?
Ans- सतह की लंबाई: 2.74m & चैड़ाई 1.525mm
Q. सूरजकुंड मेला कहाँ आयोजित होता है?
Ans- वर्ष 2023 में 35वां सूरजकुंड शिल्प मेला होगा, जो 03 फरवरी 2023 से 19 फरवरी 2023 के बीच फरीदाबाद, हरियाणा में हुआ।
Q. अदीति अशोक को अब तक कितने Professional wins प्राइज मिले है ?
Ans-6 (Ladies European Tour- 4 + 2 other) )
✅ गोल्फ की खिलाड़ी- बंगलोर से
✅ उन्होंने गोल्फ में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए टोक्यो में 2020 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया और चौथे स्थान पर रहीं
SSC CHSL 2 Aug 2023 All Shift Questions with Answer
Q मुंडारी किस राज्य का लोक नृत्य है ?
Ans. झारखंड राज्य की मुंडा जनजाति
Q. एल्कोहल के Fermentation किण्वन से उत्पाद क्या बनता है ?
Ans- Alcoholic fermentation ( किण्वन) जैव रासायनिक प्रक्रिया के दौरान खमीर (Yeast) शर्करा (Sugar) की इथेनॉल, कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य उपापचय उपोत्पाद में परिवर्तित करते हैं।
Q. ग्राम पंचायतों का गठन किस संवैधानिक निर्देशों के तहत स्थापित किए गए हैं?
Ans- अनुच्छेद 40 के अंतर्गत राज्य के नीति निर्देशक, तत्व स्वशासन की इकाई के रूप में ग्राम पंचायत के गठन का विवरण देते हैं।
Q. विधवा पुनर्विवाह अधिनियम किसके शासनकाल में लागू हुआ था ?
Ans. लॉर्ड डलहौजी है। विधवा पुनर्विवाह अधिनियम (1856) लॉर्ड डलहौजी (1848-1856) के कार्यकाल के दौरान परिचय किया गया था।
✅ इस समय भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग था
✅ यह अधिनियम मुख्य रूप से पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के प्रयासों के कारण पारित किया गया था।
Q. यदि किसी अर्थव्यवस्था में ब्याज दर कम हो जाती है, तो इससे क्या होगा?
Ans- एक अर्थव्यवस्था में ब्याज दर में कमी से धन की आपूर्ति में वृद्धि होगी, इस प्रकार निवेश व्यय में वृद्धि होगी।
Q. दक्षिण भारतीय वास्तुकला शैली के मंदिरो के आंगन मे शिला का स्तम्भ बना रहता है उसे क्या कहते है
Ans- स्तूपिका
Q. किसके तहत यह प्रावधान किया गया है कि पुरुष एवं स्त्री को समान कार्य हेतु समान वेतन दिया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।
Ans- अनुच्छेद-39D के तहत
Q: पीएम कौशल योजना किससे संबंधित है?
Ans. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY)। इसे प्रधानमंत्री यूथ ट्रेनिंग प्रोग्राम के नाम से भी जाना जाता है। भारत सरकार ने इस योजना को जुलाई 2015 में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत 2020 तक एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) देने की योजना बनाई गई थी।
Q: जी-20 का प्रथम शेरपा बैठक में कहां पर हुआ है?
Ans- राजस्थान
✅ जी-20 के भारतीय शेरपा अमिताभ कांत
✅ G20 शेरपा के दूसरी बैठक केरल में तथा तीसरी बैठक कर्नाटक में हुई
✅ G20 विकासशील देशों का समूह है.
Q. उस्ताद अली अकबर ख़ाँ किस वाद्ययंत्र के वादक है ?
Ans- मैहर घराने के भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ और सरोद वादक थे।
Q. कौनसा शास्त्रीय नर्तक नही है ?
Q. तंजौर का राजराजेश्वरम् मन्दिर किस वंश के शासकों ने बनवाया था ?
Ans- चोल
✅ निम्नलिखित तीन चोल मंदिर, मंदिर वास्तुकला की द्रविड़ शैली के अनुकरणीय उदाहरण हैं।
- unge edge (Built by Tamil king Raja Raja Chola I between 1003 and 1010 AD,)
- Gangaikonda Cholapuram temple(Completed in 1035 AD by Rajendra Chola 1)
- zagen 4 Quadge fte(built by Rajaraja Chola II in the 12th century CE)
Great Living Chola Temples- UNESCO World Heritage Site(1987)
यहां से देखें SSC CHSL 2 अगस्त 2023 के सभी शिफ्टों के प्रश्न उत्तर सहित
Q. मनरेगा में कितने दिन का रोजगार दिया जाता है ?
Ans-मनरेगा का जनादेश प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों का गारंटीकृत मजदूरी रोजगार प्रदान करना है, जिसके वयस्क सदस्य अकुशल शारीरिक कार्य करने के लिए स्वेच्छा से काम करते हैं।
Q. 77th ग्रैंडमास्टर कौन बने है ?
Ans- Aditya Mittal-ERIE (Dec 2022)
Q.2022 World Weightlifting Championships में 49 kg भारवर्ग में सिल्वर मेडल विजेता?
Ans- Saikhom Mirabai Chanu (Gold- Jiang Huihua)
✅ Bogotá, कोलंबिया में आयोजित
Q. भारत में पहला रेडियो कार्यक्रम किस वर्ष में प्रसारित किया गया था?
Ans – 23 जुलाई 1927 को भारत के वायसराय लॉर्ड इरविन ने बॉम्बे में रेडियो केंद्र का उद्घाटन किया
✅ इस प्रकार भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत 1927 ईस्वी में हुई।
Q. कौन सा पर्वत पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट को अलग करता है?
Ans- नीलगिरि पहाड़ियो द्वारा
✅ दोनो घाट उत्तर में कर्नाटक पठार से मोयार नदी द्वारा अलग होते हैं।
✅ महेंद्रगिरि भारत के पूर्वी घाट की सबसे ऊंची चोटी है
✅ पश्चिमी घाट को स्थानीय रूप से महाराष्ट्र में सह्याद्रि, कर्नाटक और तमिलनाडु में नीलगिरि पहाड़ियाँ और केरल में अन्नामलाई पहाड़ियाँ, इलायची पहाड़ियों के नाम से जाना जाता है
Q. बेर, नीम, बबूल जहां उगते है वहां कितनी वर्षा होती है ?
Ans- 50 सेंटीमीटर से कम वर्षा वाले क्षेत्र में ये वन पाए जाते हैं।
✅ उष्ण कटिबंधीय कांटेदार वन:- बबूल, बेर, खजूर, नीम, खैर, खेजड़ी, पलास, घास
✅ उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन -आर्द्र पर्णपाती वन 100 से 200 सेंटीमीटर वर्षा
Q. पोषण और जीवन स्तर के लिए लोक स्वास्थ्य में सुधार का कर्तव्य किस अनुच्छेद में वर्णित है?
Ans. सही उत्तर अनुच्छेद 47 है। भारत के संविधान का अनुच्छेद 47 पोषण के स्तर और जीवन स्तर को बढ़ाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए राज्य के कर्तव्य के बारे में बात की गई है।
Q. अनुच्छेद 20 (2) किससे संबंधित है ?
Ans. किसी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक अभियोजित और दंडित नहीं किया जाएगा।
✅ 20(1) कार्योत्तर विधि से संरक्षण: किसी व्यक्ति को किसी अपराध के लिये तब तक सिद्धदोष नही ठहराया जायेगा जब तक कि उसने ऐसा कार्य करने के समय प्रवृत्त विधि का अतिक्रमण न किया हो तथा उस समय अपराध किए जाने के लिए जो शास्ति अधिरोपित की जा सकती थी, वह उससे अधिक शास्ति का भागी नहीं होगा।
✅ 20 (2) कोई दोहरा दण्ड नहीं: किसी भी व्यक्ति पर एक से अधिक बार एक ही अपराध के लिए मुकदमा नहीं चलाया जाएगा और उसे दंडित नहीं किया जाएगा।
✅ 20(3) कोई आत्म अभिशंसन नहीं: किसी भी अपराध के आरोपी किसी व्यक्ति को खुद के खिलाफ गवाह बनने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।
Q. बस्तर क्षेत्र में मनाया जाने वाला दशहरा ?
Ans- छत्तीसगढ़ में बस्तर का दशहरा दुनिया का सबसे लंबे समय तक चलने वाला लोक पर्व माना जाता है।
Q. मंजु भार्गवी किस क्षेत्र से संबंधित है ?
Ans- भारतीय अभिनेत्री और डांसर हैं, जिन्हें इनके तेलुगू भाषा में बनी फिल्म संकरभरनम (1979) और नयकुड्डु विनयकुड़ (1980) में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है।
Q. कौन सा राज्य स्वास्थ्य का अधिकार बिल पारित करने वाला पहला राज्य बन गया है?
Ans- राजस्थान
✅ राजस्थान के प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी पूर्व पेमेंट किए आपातकालीन चिकित्सा सेवा मिलेगी, जिसमें निजी हॉस्पिटल भी शामिल हैं।
Q. उदासीन बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र का मान कितना होता है?
Ans- शून्य
✅ वह बिंदु जहां परिणामी चुंबकीय क्षेत्र शून्य होता है, न्यूट्रल बिंदु कहलाता है। यह केवल दो चुंबकीय स्रोतों की उपस्थिति में ही संभव है।
Q. फुटबॉल में पेनल्टी मार्क और गोल के बीच की दूरी कितनी है?
Ans- 12 यार्डस या 11 मीटर
Q. विटामिन B3 की कमी से कौनसा रोग होता है?
Ans- नियासिन (विटामिन बी3) की कमी से पेलाग्रा हो जाता है।
✅बीपेलाग्रा में डर्मेटाइटिस, डिमेंशिया और डायरिया (3D Disease) शामिल है और इसके परिणामस्वरूप मृत्यु हो सकती है।]
Q. CSIR-Council of Scientific and Industrial Research किस मंत्रालय से संबंधित है?
Ans-Ministry of Science and Technology (26 September 1942)
Q. आर्गन की खोज किसने की थी ?
Ans- आर्गन की खोज 1894 में एक स्कॉटिश रसायनज्ञ सर विलियम रामसे और एक अंग्रेजी रसायनज्ञ लॉर्ड रेले ने की थी।
✅ हाइड्रोजन की खोज 1766 में अंग्रेजी भौतिक विज्ञानी हेनरी कैवेंडिश ने की थी।
✅ जोसेफ प्रिस्टले ने 1774 में ऑक्सीजन की खोज की
✅ हीलियम की खोज 1868 में फ्रैंकलैंड और लॉकपर ने की थी
Q. Cash Reserve Ratio (CRR) & SLR संबंधित ?
Ans. सीआरआर और एसएलआर के बीच अंतर
सीआरआर में केवल कैश रिज़र्व शामिल हैं, लेकिन SLR में गोल्ड, बॉन्ड और सिक्योरिटीज़ जैसे लिक्विड एसेट भी शामिल हैं. बैंक एसएलआर के रूप में रिज़र्व फंड पर ब्याज अर्जित करते हैं, लेकिन सीआरआर के रूप में रिज़र्व फंड पर कोई ब्याज नहीं मिलता है.
