RRB Group D 1 September All Shift Questions Paper Analysis : यहां से देखे रेलवे ग्रुप D परीक्षा 1 सितंबर 2022 के सभी शिफ्ट के प्रश्न उत्तर सहित
जैसा की आपको पता है रेलवे ग्रुप D फेज 2 की परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त से 08 सितंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा | इस लेख के माध्यम से आपके साथ में आज के रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के सभी शिफ्टों के प्रश्न उत्तर सहित आप लोगो के साथ साझा कर रहा हूं जिसका मकसद ये है की आप अपनी आगे होने वाली शिफ्टों में उस प्रकार परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सके |
आपसे अनुरोध है की आप हमारे OFFICAL TELEGRAM चैनल और WHATSAPP GROUP को जरूर ज्वाइन करे जिससे आपको समय समय पर सही जानकारी और परीक्षा से जुड़े सहायता मिलती रहे धन्यवाद।
RRB Group D 1 September All Shift Questions Paper Analysis : यहां से देखे रेलवे ग्रुप D परीक्षा 1 सितंबर 2022 के सभी शिफ्ट के प्रश्न उत्तर सहित
Q. IPL में अब तक सबसे ज्यादा रन किसने बनाया?
Ans. विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की अंक तालिका में सबसे ऊपर हैं। इन्होंने आईपीएल में अभी तक 216 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 208 मैच मैं पारी खेली इन पारियों में उन्होंने 6411 रन बनाए जिसमें उनका सर्वाधिक 113 रन का स्कोर रहा।
Q. मक्का उत्पादन में प्रथम राज्य कौन है?
Ans. भारत में मक्का की खेती जिन राज्यों में व्यापक रूप से की जाती है वे हैं – आन्ध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश इत्यादि। इनमे से राजस्थान में मक्का का सर्वाधिक क्षेत्रफल है व कर्नाटक में सर्वाधिक उत्पादन होता है।
Q. बलवंत राय मेहता पंचायत में किस तरह की व्यवस्था?
Ans. बलवंत राय मेहता समिति का गठन ‘पंचायती राज व्यवस्था’ को मजबूती प्रदान करने के लिए वर्ष 1956 में बलवंत राय मेहता की अध्यक्षता में किया गया था। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट 1957 में प्रस्तुत कर दी थी। ममिति की सिफारिशों को 1 अप्रैल, 1958 को लागू किया गया।
Q. स्वर्ण सिंह समिति?
Ans. सरदार स्वर्ण सिंह समिति इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल के समय बनाई गई थी। इस समित का उद्देश्य पिछले अनुभवों के प्रकाश में संविधान में संशोधन और संशोधन की सिफारिश करने के सवाल का अध्ययन करना था। कर्तव्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 में हैं। ये सरदार स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश के बाद जोड़े गए थे।
Q. मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?
Ans. सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों से परामर्श लेकर सर्वोच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं. इसकी चर्चा अनुच्छेद 124 (2) में की गई है. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश यानी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का परामर्श इस नियुक्ति में अहम माना जाता है.
Q. स्त्री मनोरक्षा परियोजना किसके लिए?
Ans. ये केंद्र उन महिलाओं की सहायता करते हैं जो घर, समुदाय और कार्यस्थल में हिंसा का शिकार हुई हैं। जो महिलाएं यौन, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक और आर्थिक शोषण का सामना कर रही हैं, उन्हें उनकी उम्र, वर्ग, जाति, शिक्षा की स्थिति, वैवाहिक स्थिति, जाति या संस्कृति की परवाह किए बिना सहायता प्रदान की जाती है।
Q. पत्तियां अपना भोजन किस किस में भरती है
Q. पेड़ों की पत्तिया किस मौसम में गिरती है?
Ans. पतझड़ के मौसम में पत्ते गिरना शुरू होते हैं, यह मौसम वर्षा ऋतु के पश्चात ठंड के आगमन के साथ शुरू होता है।
Q. धावन सोडा का रासायनिक सूत्र
Ans. Na2CO3
Q. 28 मार्च 2017 को मंगलवार तो 12 फरवरी 2017 को कौन सा दिन?
Ans. रविवार
Q. फ्लोएम का कार्य पौधे में?
Ans. यह पादप के शीर्ष से आधार तक भोजन का स्थानांतरण करता है। द्वितीयक फ्लोएम (Secondary Phloem) तंतु जैसे जूट तंतु आर्थिक मूल्य के हैं। फ्लोएम मृदूतक (Phloem Parenchyma) रेजिन, लैटेक्स एवं म्युसिलेज आदि का संग्रहण करता है फ्लोएम मृदूतक (Phloem Parenchyma) भोजन का अरीय संवहन करता है
Q. HCL कौन से एंजाइम के पाचन में सहायता करता है?
Ans. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCI) आमाशय में उपस्थित असक्रिय पेप्सिनोजन (pepsinogen) एंजाइम को सक्रिय पेप्सिन में बदल देता है। पेप्सिन प्रमुख प्रोटीन पाचक एंजाइम
Q. सोडियम hydroxide का उपयोग नहीं होता?
Ans. यह लुगदी और कागज, वस्त्र, पेय जल, साबुन और डिटर्जेंट के निर्माण में तथा नालियों की सफाई के लिये प्रयोग में लाया जाता है।
Q. खाने का सोडा किस रिएक्शन से बनता है?
Ans. बेकिंग सोडा सोडियम बाइकार्बोनेट जो नमी और खट्टे पदार्थों से रियेक्सन करके कार्बन डाइआक्साइड गैस निकालते हैं। ये गैस एअर बबल के रूप में खाने में जमा होकर रैसिपी को स्पंजी बनाती हैं। बेकिंग सोडा को सक्रिय होने के लिये दही, छाछ आदि खट्टे पदार्थ की आवश्यकता होती है।
Q. which enzyme does digestion with the help of HCl ? इनमें से कौन सा एंजाइम HCI की सहायता से पाचन करता है ?
Ans. Pepsin
Q. फिलामेंट का गलनांक (melting point) होता है ?
Ans. टंगस्टन जंग के लिए बहुत प्रतिरोधी है और इसमें सबसे अधिक गलनांक (गलनांक = 3380 K) और किसी भी तत्व की उच्चतम तन्य ताकत है।
टंगस्टन का उपयोग तापदीप्त लैंप के बल्ब फिलामेंट बनाने के लिए किया जाता है क्योंकि इसमें सबसे अधिक गलनांक होता है और यह लंबे समय तक चमकते हुए भी पिघलता नहीं है।
Q. The festival ‘Anthurium’ is celebrated in? एंथुरियम फेस्टिवल कहां मनाया जाता है ?
Ans. मिजोरम का एंथुरियम त्योहार राज्य में मनाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है।
यह त्यौहार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है
Q मौलिक कर्तव्य को किस समिति के अनुशंसा पर जोड़ा
गया था ?
Ans. स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर वर्ष 1976 में 42वें संविधान संशोधन द्वारा मौलिक कर्तव्यों को संविधान में शामिल किया गया।
Q. जूल के प्रथम नियम क्या हैं?
Ans. H=i2Rt
Q. वाहनों में डीजल व पेट्रोल के जलने से कौन सा गैस निकलता है ?
Ans. कार्बन डाइऑक्साइड गैस
Q. Mahindra & Mahindra Financial बैंक मुख्यालय कहां है ?
Ans. मुंबई में
Q. तरंग धैर्य (wave length) को किस से दर्शाया जाता है ?
Ans. ‘लैम्ब्डा’ (λ) द्वारा इसका SI मात्रक मीटर है।
Q. निम्नलिखित में से कौन-से वृक्ष वर्ष में एक बार अपनी पत्तियां गिरा देते हैं?
Ans. पर्णपाती वृक्ष
Q. भू आकृति से संबंधित किस विज्ञान के तहत आता है ?
Ans. भू-आकृति विज्ञान को भौगोलिक विज्ञान भी कहते हैं।
Q. ‘एक स्टेशन एक उत्पाद योजना’ किस मंत्रालय द्वारा चलाया गया ?
Ans. रेलवे मंत्रालय (Ministry of railway )
Q- उपोष्ण कटिबंध का औसत तापमान कितना होता है ?
Ans. 7-13 °C (45-55 °F)
Q. अप्रैल 2022 में WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्घाटन कहाँ किया गया ?
Ans. जामनगर, गुजरात [आयुष मंत्रालय]
Q. 8 व 12 ओम के प्रतिरोध सामानांतर क्रम में 6 वोल्ट की बैटरी से जुड़े हैं, तो i1/i2 क्या होगा ?
Q- यदि दर्पण के ध्रुव से फोकस दूरी 16 सेमी है तो पोल से वक्रता केंद्र की दूरी क्या होगी ?
Ans- 32 सेमी
यहां से देखे रेलवे ग्रुप D परीक्षा 1 सितंबर 2022 के सभी शिफ्ट के प्रश्न उत्तर सहित
Q. संघ की कार्यपालिका शक्ति किस में निहित होती है?
Ans. केंद्र की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति को प्राप्त है और उसके द्वारा प्रत्यक्ष रूप से या उसके अधीन अधिकारियों के जरिए संविधान के अनुसार अधिकार का प्रयोग किया। संघ के रक्ष बलों का सर्वोच्च शासन भी उसी का होता है।
Q. पहली पंचवर्षीय योजना का कार्यकाल?
Ans. भारत में ‘प्रथम पंचवर्षीय योजना’ 1951 में शुरू की गयी। प्रथम पंचवर्षीय योजना का कार्यकाल 1951 से 1956 तक था।
Q. राज्य निर्वाचन आयोग किसका चुनाव नहीं करवाता है?
Ans. भारत निर्वाचन आयोग के पास विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति आदि चुनाव से सम्बंधित सत्ता होती है जबकि ग्रामपंचायत, नगरपालिका, महानगर परिषद् और तहसील एवं जिला परिषद् के चुनाव की सत्ता सम्बंधित राज्य निर्वाचन आयोग के पास होती है।
Q. 2001 में इंडो आर्यन भाषा कितनी थी?
Ans. 12
इस समूह में यह भाषाएँ आती हैं: संस्कृत, हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, कश्मीरी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, रोमानी, असमिया, गुजराती, मराठी, इत्यादि।
Q. स्माइल योजना किससे संबंधित है?
Ans. स्माइल योजना का मुख्य उद्देश्य देश के ट्रांसजेंडर नागरिकों का विकास करना है। इस योजना के माध्यम से ट्रांसजेंडर नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा सुविधा प्रदान की जाएगी। यह स्वास्थ्य बीमा ₹500000 तक का होगा। इसके अलावा ट्रांसजेंडर्स बच्चों को स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी।
Q. gnp को कैसे निकालते हैं Gross National Product?
Ans. जीएनपी की गणना आम तौर पर व्यक्तिगत उपभोग व्ययों, निजी घरेलू निवेश, सरकारी व्यय, शुद्ध निर्यातों और विदेशी निवासियों द्वारा घरेलू अर्थव्यवस्था के भीतर अर्जित आय को छोड़कर विदेशी निवेशों से निवासियों द्वारा अर्जित किसी आय के योग को लेकर की जाती है।
Q. राजकोषीय घाटा का सुत्र?
Ans. राजकोषीय घाटा = सरकार का कुल व्यय (पूंजी और राजस्व व्यय) – सरकार की कुल आय (राजस्व प्राप्ति + ऋणों की वसूली + अन्य रसीदें) यदि सरकार का कुल व्यय वित्तीय वर्ष में उसकी कुल राजस्व और गैर-राजस्व प्राप्तियों से अधिक है, तो वह अंतर वित्तीय वर्ष के लिए राजकोषीय घाटा है।
Q. कोलकाता में बैंक की स्थापना वर्ष?
Ans. साल 1806 में कोलकाता में बैंक ऑफ कोलकाता की स्थापना हुई. जो बाद में बैंक ऑफ बंगाल के नाम से जाना गया. 1921 में बैंक ऑफ मुंबई और बैंक ऑफ मद्रास का बैंक ऑफ बंगाल में विलय हो गया
सभी परीक्षा की तैयारी के लिए Join Telegram Group | CLICK HERE |
SSC MTS Pratice Paper Set | CLICK HERE |
Delhi Police Practice Paper Set | CLICK HERE |
Latest Job Updates | CLICK HERE |
सभी परीक्षा की तैयारी के लिए Join Whatsapp Group | CLICK HERE |
Disclaimer –
ऊपर दिया गये RRB Group D 1 September ALL Shift Questions Paper Analysis में से कोई प्रश्न परीक्षा में आएगा या नही इसका वादा हम नही करते है । ये सभी क्वेश्चन स्टूडेंट्स जिन्होने एग्जाम दिया उन्होंने साझा किया है । अगर ऊपर दिए गये प्रशनों में से किसी भी प्रश्न का उत्तर गलत होता है तो आप हमे हमारे WhatsApp ग्रुप के एडमिन को मेसेज कर सकते है और उस प्रशन की जानकरी दे सकते है उसे समय पर ठीक कर दिया जायेगा I
इन्हें भी पढ़ें –