PM YUVA 2.0 Yojana 2023: 6 महीनो तक मिलेगी 50,000 रुपयों की स्कॉलरशिप, आवेदन करे
Table of Contents
- PM YUVA 2.0 Yojana 2023: 6 महीनो तक मिलेगी 50,000 रुपयों की स्कॉलरशिप, आवेदन करे
- PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Important Dates
- PM YUVA 2.0 Yojana 2023
- PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Structure of the Entry
- PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Eligibility
- PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Theme
- PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Selection Process
- PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Mentorship Schedule
- PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Scholarship Amount Distribution
- PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Outcome
- Important Links
- F.A.Q Related to PM YUVA 2.0 Yojana 2023
- पीएम-युवा 2.0 की 'थीम' क्या है?
- प्रतियोगिता की अवधि क्या है?
- क्या मैं किसी भी भारतीय भाषा में लिख सकता/सकती हूँ?
- 30 वर्ष की अधिकतम आयु कैसे तय की जाएगी ?
What is PM YUVA 2.0 Yojana 2023 | PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Eligibility | PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Theme | PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Theme | PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Selection Process | PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Prize Money | PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Scheme | PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Online Registration | PM YUVA 2.0 Yojana 2023 in Hindi | PM Mentoring Yuva 2.0 Yojana 2023
इस योजना की परिकल्पना इस आधार पर की गई है कि इक्कीसवीं सदी के भारत को, युवा लेखकों की एक ऐसी पीढ़ी तैयार करने की आवश्यकता है, जिसे भारतीय साहित्य और विश्वदृष्टि के राजदूत बनाया जा सके। इस तथ्य के आलोक में कि हमारा देश पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर है और हमारे पास स्वदेशी साहित्य का बहुमूल्य खजाना है. भारत को इसे वैश्विक मंच पर अवश्य रेखांकित करना चाहिए।
PM YUVA 2.0 Yojana 2023: 6 महीनो तक मिलेगी 50,000 रुपयों की स्कॉलरशिप, आवेदन करे
Yojana Name | PM Mentoring Yuva 2.0 Yojana 2023 |
Department | Government of India |
Year | 2022-2023 |
Scholarship Amount | 50,000/- Per Month |
Apply Last Date | 15-Jan-2023 |
Official Website | innovateindia.mygov.in |
Join Telegram | CLICK HERE |
PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Important Dates
Apply Start | 2-Oct-2022 |
Last Date for Apply | 15-Jan-2023 |
PM YUVA 2.0 Yojana 2023
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में युवा मानस के सशक्तीकरण और एक सीखने वाला इको और सिस्टम बनाने पर जोर दिया गया है जो युवा पाठकों / शिक्षार्थियों को भविष्य की दुनिया में नेतृत्वकारी भूमिकाओं के लिए तैयार कर सके। भारत को एक ‘युवा देश’ माना जाता है क्योंकि इसकी कुल आबादी का 66% युवा है जिसे क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। इस संदर्भ में युवा लेखकों की पीढ़ियों को मार्गदर्शन देने की यह राष्ट्रीय योजना रचनात्मक दुनिया में भविष्य के नेताओं की नींव रखने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। पहली मॅटरशिप योजना 31 मई 2021 को शुरू की गई थी। इसकी थीम थी भारत का राष्ट्रीय आंदोलन जिसमें अज्ञात नायकों, स्वतंत्रता संग्राम के बारे में कम ज्ञात तथ्यों, राष्ट्रीय आंदोलन में विभिन्न स्थानों की भूमिका जैसे विषयों पर ध्यान आकर्षित किया गया तथा आज़ादी का अमृत महोत्सव के भाग के रूप में राष्ट्रीय आंदोलन के राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक या विज्ञान संबंधी पहलुओं से संबंधित नए दृष्टिकोणों को सामने लाया गया।
इस योजना की परिकल्पना इस आधार पर की गई है कि इक्कीसवीं सदी के भारत को, युवा लेखकों की एक ऐसी पीढ़ी तैयार करने की आवश्यकता है, जिसे भारतीय साहित्य और विश्वदृष्टि के राजदूत बनाया जा सके। इस तथ्य के आलोक में कि हमारा देश पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर है और हमारे पास स्वदेशी साहित्य का बहुमूल्य खजाना है. भारत को इसे वैश्विक मंच पर अवश्य रेखांकित करना चाहिए।
आप भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में सूचीबद्ध निम्न में से किसी भी भाषा में और अंग्रेजी में भी लिख सकते हैं:
(1) असमिया, (2) बांग्ला, (3) गुजराती, (4) हिंदी, (5) कन्नड़, (6) कश्मीरी, (7) कोंकणी, (8) मलयालम, (9) मणिपुरी, (10) मराठी,(11) नेपाली, (12) ओड़िया, (13) पंजाबी, (14) संस्कृत, (15) सिंधी, (16) तमिल, (17) तेलुगु (18) उर्दू, (19) बोडो, (20) संथाली, (21) मैथिली तथा (22) डोगरी।
PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Structure of the Entry
इसमें निम्नलिखित प्रारूप के अनुसार अधिकतम 10,000 शब्द सीमा के साथ अध्याय योजना, सारांश और दो-तीन नमूना अध्याय होने चाहिए :
1. | Synopsis (सारांश) | 2000-3000 words |
2. | Chapter Plan (अध्याय योजना ) | |
3. | Two-three sample Chapters (दो-तीन नमूना अध्याय) | 7000-8000 words |
4. | Bibliography and References (ग्रंथ-सूची तथा संदर्भ) |
PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Eligibility
- आवेदक जिन्होंने पीएम-युवा योजना 2021-22 के लिए अर्हता प्राप्त की थी (केवल अंतिम परिणाम) वे PM- YUVA 2.0 योजना 2022-23 के लिए पात्र नहीं हैं।
- प्रतियोगियों का कोई व्यक्तिगत, पेशेवर या शैक्षणिक दायित्व नहीं होना चाहिए जो कि पीएम-युवा 2.0 के दौरान मॅटरशिप शेड्यूल में हस्तक्षेप करता हो।
- प्रतियोगी की अधिकतम आयुसीमा 2 अक्टूबर 2022 तक 30 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए.
- पाण्डुलिपि की प्रस्तुतियाँ MyGov के माध्यम से 15 जनवरी 2023 को रात 11:59 बजे तक ही स्वीकार की जाएंगी।
- पीएम-युवा 2.0 योजना के प्रवेश की शैली केवल कथातर होनी चाहिए।
- पुस्तक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के बाद उसके शीर्षक में परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- प्रति व्यक्ति केवल एक प्रविष्टि होनी चाहिए।
PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Theme
पीएम-युवा 2.0 की थीम है लोकतंत्र (संस्थाएँ, घटनाएँ, व्यक्तित्व, संवैधानिक मूल्य) ।
इस योजना से लेखकों का एक ऐसा वर्ग विकसित करने में मदद मिलेगी जो भारत में लोकतंत्र तथा उसके अतीत, वर्तमान और भविष्य के विभिन्न पहलुओं पर लिख सकेगा। इसके अतिरिक्त, यह योजना महत्वाकांक्षी युवाओं को स्वयं को व्यक्त करने तथा घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों का एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के लिए अवसर भी प्रदान करेगी।
थीम विशेष रूप से केवल भारतीय संदर्भ में लोकतंत्र विषय पर आधारित है ताकि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं के बारे में अनुसंधान और दस्तावेज़ीकरण को बढ़ावा दिया जा सके।
PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Selection Process
- अखिल भारतीय प्रतियोगिता के द्वारा कुल 75 लेखकों का https://www.nbtindia.gov.in/ के माध्यम चयन किया जाएगा
- एनबीटी द्वारा गठित समिति प्रतियोगियों का चयन करेगी.
- योजना 2 अक्टूबर 2022 को शुरू की जाएगी।
- प्रतियोगिता की अवधि 2 अक्टूबर से 15 जनवरी 2023 तक होगी।
- प्रतियोगियों को 10,000 शब्दों में पुस्तक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा जाएगा। इसलिए, निम्नलिखित के अनुसार विभाजन :
- पुस्तक की रूपरेखा 2000-3000 शब्दों में
- अध्याय योजना: हाँ
- दो-तीन नमूना अध्याय: 7000-8000 शब्दों में
- ग्रंथ सूची और संदर्भ: हाँ
- प्रस्तावों की मूल्यांकन अवधि 16 जनवरी 2023 31 मार्च 2023 तक होगी.
- राष्ट्रीय जूरी की बैठक अप्रैल 2023 के पहले सप्ताह में होगी.
- चयनित लेखकों के नामों की घोषणा मई 2023 के अंतिम सप्ताह में की जाएगी.
- मॅटरशिप की अवधि 1 जून 2023 30 नवंबर 2023 तक होगी.
- पुस्तकों के पहले सेट का प्रकाशन 1 फरवरी 2024 से शुरू होगा।
PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Mentorship Schedule
- राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत लेखकों के साथ चयनित उम्मीदवारों हेतु दो सप्ताह के लिए ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन करेगा.
- इस दौरान युवा लेखकों को एनबीटी के निपुण लेखकों और कथाकारों के पैनल से दो प्रख्यात लेखक / मेंटर द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा
- इसके अलावा, एनबीटी के सलाहकार पैनल के तहत प्रख्यात लेखक / सलाहकार और अन्य प्रतिष्ठित विभिन्न भाषाओं के अन्य प्रतिष्ठित लेखक उन्हें सलाह देंगे ओर साहित्यिक कौशल अभ्यास कैसे करें आदि का मार्गदर्शन करेंगे.
- प्रकाशन की प्रक्रिया – कैसे एक विषय वस्तु का सृजन किया जाता है, लेखकों का मार्गदर्शन किया जाता है, संपादकीय प्रक्रियाएं होती हैं, साहित्यिक एजेंट रचनात्मक प्रतिभा को पहचानते हैं, यह कार्यक्रम का एक अभिन्न पहलू होगा।
- लेखकों को साहित्यिक उत्सवों, पुस्तक मेलों, वर्चुअल पुस्तक मेलों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों आदि जैसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में संवाद के माध्यम से अपनी समझ का विस्तार करने व अपने कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा।
PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Scholarship Amount Distribution
- मेंटरशिप योजना के तहत, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के अंत में, समेकित छात्रवृत्ति रुपये 50,000 प्रति माह, छह महीने की अवधि के लिए (50,000 x 6 = रु 3 लाख) प्रत्येक लेखक को भुगतान किया जाएगा।
- मेंटरशिप प्रोग्राम के अंत में लेखकों को उनकी पुस्तकों के सफल प्रकाशन पर 10% की रॉयल्टी देय होगी।
- इस योजना के तहत प्रकाशित पुस्तकों का अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया जा सकता है, जिससे भारत के विभिन्न राज्यों के बीच संस्कृति और साहित्य का आदान-प्रदान सुनिश्चित हो सके और इस तरह एक भारत श्रेष्ठ भारत को बढ़ावा मिले।
- उन्हें अपनी पुस्तकों को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय स्तर पर पढ़ने और लिखने की संस्कृति का प्रचार करने के लिए एक मंच भी दिया जाएगा।
PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Outcome
यह योजना भारतीय भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेजी में लेखकों के एक ऐसे वर्ग का निर्माण करेगी जो स्वयं को व्यक्त करने और भारत को किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के लिए तैयार होंगे साथ ही, यह योजना भारतीय संस्कृति एवं साहित्य को विश्व स्तर पर पेश करने में मदद करेगी।
यह अन्य नोकरी विकल्पों के साथ पढ़ने तथा लेखकत्व को एक पसंदीदा पेशे के रूप में लाना सुनिश्चित करेगा, के जिससे भारत के युवा, पठन एवं ज्ञान को अपने व्यक्तित्व निर्माण के वर्षों में एक अभिन्न अंग के रूप में देखेंगे। इसके अतिरिक्त, यह युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर हाल ही में आई महामारी के प्रभाव को देखते हुए युवा- मस्तिष्क में सकारात्मकता लाएगा।
भारत विश्व में पुस्तकों का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशक है और यह योजना राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के लिए लेखकों की नई पीढ़ी लाकर भारतीय प्रकाशन उद्योग को और अधिक बढ़ावा देगी।
इस प्रकार से यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के वैश्विक नागरिक और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ दृष्टिकोण के अनुरूप होगा तथा भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा ।
सरकारी योजना से जुड़ी सभी अपडेट के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को जरूर ज्वाइन करें – CLICK HERE
Important Links
Join Telegram | CLICK HERE |
PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Apply Online | APPLY ONLINE |
PM YUVA 2.0 Yojana 2023 Official Website | CLICK HERE |
Join WhatsApp Group | CLICK HERE |
F.A.Q Related to PM YUVA 2.0 Yojana 2023
पीएम-युवा 2.0 की ‘थीम’ क्या है?
योजना की मुख्य थीम लोकतंत्र (संस्थाएँ, घटनाएँ, व्यक्तित्व, संवैधानिक मूल्य-अतीत, वर्तमान, भविष्य) है।
प्रतियोगिता की अवधि क्या है?
प्रतियोगिता की अवधि 2 अक्तूबर – 15 जनवरी 2023 है।
क्या मैं किसी भी भारतीय भाषा में लिख सकता/सकती हूँ?
हाँ, आप भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में सूचीबद्ध निम्न में से किसी भी भाषा में और अंग्रेजी में भी लिख सकते हैं :
(1) असमिया, (2) बांग्ला, (3) गुजराती, (4) हिंदी, (5) कन्नड़, (6) कश्मीरी, (7) कोंकणी, (8) मलयालम, (9) मणिपुरी, (10) मराठी,(11) नेपाली, (12) ओड़िया, (13) पंजाबी, (14) संस्कृत, (15) सिंधी, (16) तमिल, (17) तेलुगु, (18) उर्दू, (19) बोडो, (20) संथाली,(21) मैथिली तथा (22) डोगरी।
30 वर्ष की अधिकतम आयु कैसे तय की जाएगी ?
आपकी आयु 2 अक्टूबर 2022 को ठीक 30 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए ।